बड़ागांव धसान: बड़ागांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण
बड़ागांव घसान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को शाम 4 बजे नगर निकाय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों के साथ उनके परिजन एवं निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।