सुल्तानगंज से एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। महज 18 महीने का मासूम बच्चा, सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर की यात्रा पर निकला है और रास्ते में मासूम अंदाज में “बोल बम” का नारा लगाता नजर आ रहा है।
सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज से देवघर तक कांवर यात्रा का सिलसिला जारी है। इसी बीच एक नन्हे शिवभक्त की तस्वीर और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
महज 18 महीने की उम्र में यह मासूम अपने परिजनों के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुआ है। रास्ते में मासूम के मुंह से “बोल बम” का जयकारा सुनकर आसपास मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए।
नन्हे कांवरिया का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उम्र भले ही महज 18 महीने हो, लेकिन भोलेनाथ के प्रति आस्था का यह मासूम अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। हर तरफ गूंज रहा है—बोल बम, हर हर महादेव!