चांदागांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री टेकाम एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री, कीट एवं योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य विभागीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
सेवा संकल्प अभियान—जनता की समस्याओं का समाधान, योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु_अभियान #जनसमस्या_निवारण_शिविर #नीलकंठ_टेकाम #Kondagaon