लैलूंगा: लैलूंगा के जवाफूल की खुशबू बढ़ी, 1200 किसानों को मिला सहारा, खेती के विस्तार के साथ GI टैग की ओर बढ़ी पहल
लैलूंगा के सुगंधित जवाफूल धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए डीएमएफ से करीब 48 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। करीब 1200 किसानों को ढैंचा बीज और विभिन्न कृषि आदान अनुदान पर दिए जा रहे हैं। जवाफूल को जीआई टैग दिलाने की पहल के साथ बड़े बाजारों से जोड़ने की तैयारी भी चल रही है।