सोरांव: मऊआइमा इलाके के मदारी में घर के सामने शौच करने से मना करने पर हुई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मदारी गांव में शुक्रवार की शाम दरवाजे पर शौच कराने का विरोध करने पर एक युवक पर लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आईं उसकी मां और बहन के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।