हरिद्वार के बहादराबाद में दुकान में लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया। दुकानदार खाना खाने घर गया था, तभी चेहरे पर कपड़ा बांधे एक व्यक्ति दुकान में घुसा। आरोपी ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर गल्ले का लॉक तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना से इलाके में सनसनी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।