गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस केंद्र गया में शान से फहराया तिरंगा, एसएसपी ने दिलाई एकता की शपथ
80 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस केंद्र, गया में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। गया एसएसपी सुशील कुमार ने परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में डीएम,सीटी एसपी,ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। एसएसपी ने गया पुलिस परिवार और आमजनों को बधाई दी।