पाटन: ओंकार नामदेव विद्यालय के पास गाय से टकराकर बाइक सवार घायल, डायल 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल
Patan, Jabalpur | Sep 27, 2026 पाटन थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बताया कि ओमकार नामदेव विद्यालय के पास हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम को मौके पर भेजा गया था जहां पर चार्गवां के कुसली गांव के रहने वाले दीपेश मेहरा और आदित्य ठाकुर गाय से टकराकर घायल हो गए थे। जिन्हें डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया।