Public App Logo
बदायूं, इस्लामनगर। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, विमलेश (29 वर्ष), पत्नी अनिल, अपने घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान वह इंजन की बेल्ट में फंस गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बदायूं ताजा न्यूज़ की ओर से दिवंगत महिला को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। #Badaun #BadaunNews #BreakingNews #UttarPradesh #Accident TragicIncident - Budaun News