परिहार: 24 जुलाई 2025 के शराब कांड का फरार आरोपी सिकंदर गिरफ्तार
परिहार थाना पुलिस ने 24 जुलाई 2025 को नेपाली देसी शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सिकंदर कुमार को बथनाहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बथनाहा गांव निवासी हिरावन महतो का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, शराब तस्करी के दौरान कार्रवाई में कई आरोपी पकड़े गए थे, जबकि सिकंदर मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष पंकज यादव