कंप्यूटर आपे. दीवान पर प्रधान संघ अध्यक्ष को गुंडा एक्ट में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल; एसपी से शिकायत
#भलुअनी। भलुअनी थाने में तैनात राजू राय राजू राय पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष एवं करौंदी ग्राम प्रधान अजीत पटेल से फोन पर अभद्र भाषा में बात करने और गुंडा एक्ट लगाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगा है। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। अजीत पटेल ने एसपी देवरिया को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
अजीत पटेल के अनुसार, ग्राम पंचायत कोरया के प्रधान प्रतिनिधि के अनुरोध पर उन्होंने एक मामले की जानकारी लेने के लिए थाने के राजू राय से फोन पर बात की थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान दिवान ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर उन्हें थाने बुलाकर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा गुंडा एक्ट के तहत जेल भेजने की धमकी दी।
अजीत पटेल ने मामले की सूचना 112 नंबर पर देने के साथ बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस अधीक्षक को सौंपने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम करते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी द्वारा जनप्रतिनिधि से इस तरह बात करना गंभीर मामला है।
एसपी से कार्रवाई की मांग
प्रधान संघ अध्यक्ष ने आरोपी कंप्यूटर आपे. दीवान के खिलाफ जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधान संघ और छात्र संघ आंदोलन कर सकते हैं।
#deorianews #deoriaup52 #bhaluaninews
Barhaj, Deoria | Aug 13, 2026