अम्बाला: *चित्तौड़गढ़: कमलेश मोगिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 5 गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन*
चित्तौड़गढ़: डूंगला थाना क्षेत्र के तलावदा गांव में 21 सितंबर की रात कमलेश मोगिया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार और 1 नाबालिग को डिटेन किया है। वारदात में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार, तलवार और चाकू जब्त किए गए हैं।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गरबा पंडाल में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद और गाली-गलौज की रंजिश में आरोपियों ने योजनाबद्ध हत्या की। भूपेंद्र और पुनीत ने उदयपुर से 3 साथियों को बुलाया और तलवार-चाकू से 8-9 वार कर हत्या कर फरार हो गए।
एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा व डीएसपी हरीशचंद्र के सुपरविजन में थानाधिकारी ओम सिंह चुंडावत, साइबर सेल प्रभारी रामावतार, रामनरेश, पुरखराम, मनीष नायक, दुर्गेश, पदम, हेमराज, राकेश, मुकेश, साहिल, ललित, जितेंद्र, ओमप्रकाश सहित टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों को पकड़ा।
Ambala, Ambala | Oct 1, 2026