बेरो: लिवेन्स अकैडमी दिघीया में हर्षोल्लास से मना विश्व आदिवासी दिवस
Bero, Ranchi | Aug 7, 2026 बेड़ो: दिघीया स्थित लिवेन्स अकैडमी में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य, फैशन शो, नाटक एवं नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति प्रेम का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि देवनीस तिग्गा सहित विद्यालय प्रबंधन ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और अपनी पहचान पर गर्व करने का संदेश दिया।