अमरोहा: अमरोहा में शाम होते ही मौसम बदला, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत
Amroha, Amroha | Aug 16, 2026 आपको बता दे कि अमरोहा में रविवार शाम करीब छह बजे फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद देखते ही देखते बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बरसात के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से पड़ रही गर्मी से राहत मिल गई। उधर बरसात के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया।