रामगढ़: रामगढ़ में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, सैकड़ों प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, नन्हें मुन्ने बच्चों ने दी प्रस्तुति
Ramgarh, Alwar | Aug 15, 2026 रामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह 9 बजे अलवर-दिल्ली हाईवे रोड स्थित मैदान में उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुभाष यादव ने विधायक सुखवंत सिंह की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परेड की शानदार प्रस्तुति दी।