पानीपत 7 अक्टूबर–
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 9 अक्टूबर को स्थानीय आर्य कॉलेज में प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बुधवार सांय कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 अक्टूबर को आर्य कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को देश निर्देश दिए कि आपस में समन्वय बनाकर काम करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके बाद उन्होंने स्थानीय सेक्टर 25 में ऑरेलिया बैंकट का भी दौरा किया जहां पर मुख्यमंत्री जैन समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौक से एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन,जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडु, डीएसपी सुरेश सैनी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सवित पानू सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।