पांडू: प्रमुख नीतू सिंह ने उपायुक्त से मुलाकात कर पाण्डु की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया
Pandu, Palamu | Aug 11, 2026 पाण्डु प्रखंड की सड़क समस्याओं को लेकर प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान प्रमुख ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर पाण्डु प्रखंड की जनता की ओर से उपायुक्त का अभिनंदन किया। इसके बाद मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र की जर्जर और अधूरी सड़कों की समस्याओं के समाधान की मांग की।