बड़ौद: नवीन शासकीय अस्पताल वर्तमान अस्पताल के समीप बनाने की मांग को लेकर बड़ौद पूर्णतः बंद रहा, गांधी चौक से रैली निकाली गई
अस्पताल नगर से बाहर बनाए जाने की संभावना के विरोध में नगरवासियों ने बड़ौद बंद का आह्वान किया, जिसका नगर में व्यापक असर देखने को मिला। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। रैली में बड़ी संख्या में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे तहसील परिसर पहुंचकर नगरवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को दोपहर 12 बजे ज्ञापन