सिरसागंज: आमौर चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
सिरसागंज थाना क्षेत्र में आमोर चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सहायता टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सिरसागंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।