गायघाट: गायघाट की कई पंचायतों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा, आवागमन प्रभावित
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों में मंगलवार सुबह दस बजे तक बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। जमालपुर कोदई, कांटा पीरौंछा दक्षिणी व उत्तरी, केवटसा, बलौरनिधि समेत अन्य पंचायतों के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जमालपुर कोदई पंचायत के साठा गांव जाने वाली सड़क पानी की तेज धार में टूट गई है।