सैदपुर: लगातार 40 वर्षों तक ब्लॉक प्रमुख रहे पहलवान की धूमधाम से मनाई गई 20वीं पुण्यतिथि, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
देवकली ब्लाक के पूर्व प्रमुख स्व. रामधारी पहलवान की 20वीं पुण्यतिथि बुधवार को ब्लाक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राममूरत यादव ने की। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि स्व. रामधारी पहलवान के कार्यों पर प्रकाश डाला।