भरथना: बकेवर के हर्राजपुर पास आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, सत्संग से लौटते समय हुआ हादसा
बकेवर-भरथना मार्ग पर हर्राजपुरा के पास सत्संग से लौट रहे बाइक सवार परिवार की बाइक में आवारा पशु ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी 61 वर्षीय निदानी देवी पत्नी सूबेलाल निवासी महासिंहपुरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें बकेवर के पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।