खेरागढ़: खेरागढ़ में मैक्स और बाइक के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार ने छलांग लगाकर बचाई जान
Kheragarh, Agra | Aug 16, 2026 खेरागढ़-कागारौल मार्ग पर चीत गांव के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। खेरागढ़ की ओर से आ रही गेहूं की बोरियों से लदी मैक्स पिकअप और बाइक में ओवरटेक के दौरान आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से मैक्स के नीचे फंस गई। हालांकि, बाइक सवार यशपाल (निवासी बांगुरी, शमसाबाद) ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए समय रह