हनुमानगढ़: जिले के रावतसर में कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, पुराने विवाद में राजीनामा करने पहुंचा था, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में कार सवार को रोककर जानलेवा हमला करने का एक मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस संबंध में राजेंद्र सिंह नामक युवक ने रावतसर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार यह घटना एक पुराने विवाद में राजीनामा करने पहुंचे कुछ लोगों के साथ हुई थी।