बिछिया: मवई में जनसंवाद शिविर: मंत्री संपतिया उइके ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं!
15 अगस्त शनिवार को जन विश्वास अभियान के तहत मवई में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम शनिवार की देर शाम रात्रि करीब 7:30 तक चला। जनपद पंचायत मवई परिसर में आयोजित शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि सरकार जनजातीय अंचल के विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने जोर दियाl