सिकंदरपुर: खरीद पंचायत भवन पर बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की गई
तहसील प्रशासन सिकन्दरपुर की ओर से क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत वितरण शिविर आयोजित किया गया। खरीद पंचायत भवन पर आयोजित शिविर में उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने 79 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री की किट वितरित की।