कुढ़नी: निषाद संघर्ष मोर्चा ने निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया
कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत रविवार करीब 2:00 बजे निषाद संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवभक्तों एवं कांवरियों की सेवा के लिए निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री मदन सहनी जी एवं मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री माननीय श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।