🌸 ‘आँगन का मिलन’ से जुड़ा पोषण, स्वास्थ्य और खुशहाल बचपन का संदेश! 🌸
आज 30 सितंबर 2026 को पोषण माह के अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने हाजीपुर ग्रामीण परियोजना के मनुआ पंचायत स्थित आँगनबाड़ी केंद्र संख्या-194 में ‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 🪔
👧🧒 नन्हे बच्चों ने गुलाब भेंट कर जिला पदाधिकारी का स्वागत किया, वहीं लाभार्थियों एवं आँगनबाड़ी सेविकाओं ने गीतों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य एवं आँगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ने का संदेश दिया।
💚 जिला पदाधिकारी ने पहल की सराहना करते हुए जिले के सभी आँगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता गीत के माध्यम से लाभार्थियों को केंद्र की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
🤰 कार्यक्रम में गर्भवती माता की गोदभराई एवं छह माह पूर्ण कर चुके शिशु का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा बच्चों के समुचित विकास को लेकर लाभार्थियों से संवाद किया गया।
🏅 आँगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं लाभार्थियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई।
✨ पोषण से स्वस्थ बचपन, जागरूकता से मजबूत परिवार और सहभागिता से सशक्त समाज!
जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा समुदाय की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
#आँगनकामिलन #पोषणमाह2026 #पोषणस्वास्थ्यऔरस्वच्छता #जिलाप्रशासनवैशाली #स्वस्थबचपन
21 views | Vaishali, Bihar | Oct 1, 2026