मानिकपुर: बरदहा नदी में उफान, 4 हजार ग्रामीणों का संपर्क कटा; विधायक ने भेजा भोजन प्रसाद
चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड के ऊंचाई गांव के मजरा चमरौहां और मऊ गुरदरी से निकलने वाली बरदहा नदी में तेज उफान से पुल के ऊपर पानी बह रहा है। इससे करीब 4 हजार ग्रामीणों का मुख्यालय से संपर्क कट गया। ग्रामीणों की गुहार पर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वालंटियर भेजकर बाढ़ प्रभावितों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था कराई।