पूरनपुर: पेड़ों के स्वामित्व पर उलझा विवाद, प्रशासन ने कटान को रुकवाया
पूरनपुर। सहकारी चीनीमिल परिसर के पास पेड़ों के कटान को लेकर मिल प्रबंधन और सेवानिवृत्त कर्मचारी आमने सामने आ गए। कर्मचारी ने जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए पेड़ों का कटान शुरू कराया। जानकारी पर मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे और जमीन को मिल की बताते हुए कटान रुकवा दिया।विवाद की सूचना पर एसडीएम मयंक गोस्वामी और तहसीलदार आशीष गुप्ता मौके पर पहुंचे।