अमरोहा: अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का माहौल देखने को मिला
Amroha, Amroha | Aug 13, 2026 स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले अमरोहा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रशासन और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बंबूगढ़ चौराहे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।