कैमूर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर समाहरणालय में नमन, कला जत्था दल रवाना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नमन एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर कैमूर जिला पदाधिकारीकुमार अनुराग ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता के विचार और शास्त्री जी का 'जय जवान, जय किसान' का नारा आज भी राष्ट्र निर्माण के मार्गदर्शक हैं। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के बाद शिक्षा विभाग के कला जत्था की नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। टीम ने नशा मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल इंडिया पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। यह दल जिले के एकता चौक, चांदनी चौक और मोहनिया अनुमंडल के प्रमुख चौक-चौराहों पर जन-जागरूकता अभियान चलाएगा।
Mohania, Kaimur | Oct 2, 2026