Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

गैस गोदाम के बाहर खड़ी तीन ट्रकों से 250 लीटर डीजल चोरी, लॉक तोड़कर फरार हुए चोर अमरपुर (बांका): अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा हाई स्कूल के समीप स्थित गैस गोदाम के बाहर खड़ी तीन ट्रकों से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने करीब 250 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोरों ने ट्रकों की टंकियों का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब चालक ट्रकों के पास पहुंचे तो टंकियों का लॉक टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित चालकों के अनुसार, एक ट्रक से करीब 70 लीटर, दूसरे से 80 लीटर तथा तीसरे ट्रक से लगभग 100 लीटर डीजल चोरी हुआ है। घटना की जानकारी तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं ट्रक चालकों ने अमरपुर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वाहन चालकों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। #AmarpurNews #BankaNews #DieselTheft #TruckNews #CrimeNews #BiharNews

Amarpur, Banka | Jun 18, 2026