अजीतमल: चयनित प्रधानाचार्य की कार्यमुक्ति पर अड़े शिक्षक, धरना जारी, शिक्षण कार्य बहिष्कार की चेतावनी
जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में चयनित प्रधानाचार्य विजय शंकर राजपूत की कार्यमुक्ति को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को जारी रहा। जिला अध्यक्ष रवि सेंगर के नेतृत्व में शिक्षक कॉलेज के प्रबंध तंत्र के खिलाफ धरने पर बैठे। शिक्षकों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से प्रधानाचार्य पद पर चयनित विजय शंकर राजपूत को कार्यभार