अनूपपुर: कलेक्टर रत्नाकर झा ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
अनूपपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री झा ने वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।