निज़ामाबाद: करंट से इलेक्ट्रीशियन विजय प्रताप की मौत पर किसान नेता ने जताया शोक, 50 लाख मुआवजे की मांग
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विजय प्रताप यादव की हरियाणा में करंट लगने से हुई मौत पर सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव किसान नेता राजीव यादव ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है आज मंगलवार को दोपहर तीन बजे राजीव यादव ने कहा कि पूर्वांचल के लोग रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में जाकर मेहनत करते हैं।