जवासिया गांव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंची बैलगाड़ी, हर कोई चौंक गया #independenceday #jaivardhannews
राजसमंद जिले में रेलमगरा के पास जवासिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में अचानक किसान बैलगाड़ी लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया। एकाएक छात्र छात्राओं के साथ वहां मौजूद सभी ग्रामवासी भी चौंक गए। हालांकि बाद में पता चला कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में नानी बाई का मायरा कथा के प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति के लिए बैलगाड़ी लेकर किसान आया था। स्कूल में प्रधानाचार्य मोती लाल सुथार ने ध्वजारोहण किया। दिनेशचंद्र पारीक व वंदना शर्मा के सानिध्य में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। उत्कृष्ट कार्य करने पर स्कूल की अध्यापिका लक्ष्मी कुमारी गाडरी का उपखंड स्तर पर सम्मान भी हुआ, जिस पर खुशी व्यक्त की गई। गांव के भेरूलाल वैष्णव व मुकेश वैष्णव द्वारा छात्रों व ग्रामवासियों के लिए स्नेहभोज रखा गया।