संग्रामपुर: पहली बारिश में ही डूबा नगर पंचायत संग्रामपुर, जलजमाव और गंदगी से लोग परेशान,
मानसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत संग्रामपुर की सफाई व्यवस्था और जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। हल्की बारिश के बाद ही विभिन्न वार्डों की सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। जगह-जगह जलजमाव, कीचड़ और कूड़े के अंबार से राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार