लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने सड़क निर्माण में हुए कथित बड़े भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर तीखा हमला बोला है।
आसिम वकार ने आंकड़े उजागर करते हुए बताया कि महज 63 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 4700 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से कराया गया था। इस हिसाब से औसतन 74 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद पूरी सड़क पर 84 बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी भारी लागत के बाद भी सड़क का कुछ ही समय में बदहाल हो जाना सीधे तौर पर बंदरबांट और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को दर्शाता है।
प्रवक्ता ने सिस्टम की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े घोटाले और जनधन की बर्बादी के बावजूद न तो संबंधित निर्माण कंपनी के खिलाफ कोई FIR दर्ज की गई है और ना ही ज़िम्मेदार