कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा में सुधार को प्राथमिकता देंगे महासचिव प्रत्याशी प्रियांशु कंडारी
मसूरी। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मसूरी छात्र संगठन के महासचिव पद के प्रत्याशी ने महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
प्रत्याशी ने कहा कि कॉलेज की पार्किंग के आसपास बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के लिए पहल की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने महाविद्यालय के विकास को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कॉलेज की भूमि को बचाने के लिए हाईकोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी। उनका प्रयास रहेगा कि पूर्व में शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए कॉलेज की सुविधाओं और विकास को नई दिशा दी जाए।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 26, 2026