जांजगीर: नैला से कचहरी चौक तक लहराया तिरंगा, भारत माता के जयघोष से गूंजा जांजगीर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगे जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुरुवार शाम भव्य तिरंगा रैली निकाली। नैला से शुरू हुई यह रैली शहीद स्मारक, कचहरी चौक तक पहुंची। हाथों में 100 मीटर से अधिक लंबा तिरंगा थामे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष करते हुए आगे बढ़े।