बैरसिया: भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के ट्रॉली बैग से 6.325 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
Berasia, Bhopal | Aug 14, 2026 भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के ट्रॉली बैग से 6.325 किलो मेथामफेटामाइन बरामद किया गया है। ड्रग को बैग में बेहद शातिर तरीके से बनाई गई गुप्त कैविटी में छिपाकर रखा गया था। महिला नई दिल्ली से बेंगलुरू जा रही थी। राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया।