पहले फोन चुराया… अब चोर खुद मांग रहा पासवर्ड! 😱
देहरादून से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर @kaushiki_28 ने वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई है।
दावा है कि उनका मोबाइल फोन चोरी होने के बाद अब चोर उसी फोन को अनलॉक कराने के लिए उन्हें मैसेज कर पासवर्ड मांग रहा है।
यानी जिस फोन को चोर चोरी करके ले गया, अब उसे चलाने के लिए वही पीड़ित से पासवर्ड मांग रहा है।
इस घटना ने सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चोरी के बाद भी आरोपी बेखौफ होकर पीड़ित से सीधे संपर्क कैसे कर रहा है?
फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा में है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो, तो किसी अनजान व्यक्ति को पासवर्ड, OTP या फोन का सुरक्षा कोड बिल्कुल न दें और तुरंत पुलिस में शिकायत करें।