बहराइच: बहराइच पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को बताया भाजपा का एजेंट
शनिवार को बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी पर तीखा हमला बोला और उन्हें भाजपा का एजेंट करार दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहां की कांग्रेस ने देश पर 70 साल राज किया है और देश को बर्बाद कर दिया है।