भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक एवं अभिनेता राकेश मिश्रा शनिवार को भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल माँ सती कुँआरी दरबार (मौजमपूर) पहुंचे राकेश मिश्रा ने कहा कि बड़हरा क्षेत्र दशकों से भीषण बाढ़ की विभीषिका झेलता रहा है। पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है, लेकिन माँ सती कुँआरी का दरबार हमेशा सुरक्षित रहता है; यहाँ कभी गंगा का पानी प्रवेश नहीं कर पाया 'पवन सिंह से करेंगे बात, मुख्यमंत्री से मिलकर उठाएंगे आवाज'
राकेश मिश्रा ने कहा कि इसी माटी के लाल और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी माँ सती कुँआरी के अनन्य भक्त हैं और जब भी गांव आते हैं, यहाँ मत्था टेकते हैं। वे जल्द ही पवन सिंह से मुलाकात करेंगे ताकि इलाके की इस सबसे विकराल समस्या—बाढ़ और तटबंधीय कटाव—के निदान के लिए संयुक्त रूप से आवाज उठाई जा सके।
Arrah, Bhojpur | Oct 3, 2026