चोरी का अवैध ज्वलनशील 145 लीटर डीजल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार एवं 2 आइशर ट्रक वाहन जप्त।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना भादसोड़ा एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी का अवैध 145 लीटर डीजल एवं चोरी करने के लिए प्रयोग में आने वाले सामान जब्त, 3 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर दो आइशर ट्रक को जप्त किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए भादसोड़ा चौराहे पहुंचे जहां पर टीम प्रभारी एवं जाप्ता को जरिए मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भादसोड़ा मेन चौराहा पर प्यार जी माली के मकान के सामने दो ट्रक खड़े होकर उनसे डीजल चोरी किया जा रहा है सूचना विश्वसनीय होने से प्यार जी माली भादसोड़ा चौराहा के मकान के सामने पहुंचे तथा थाना भादसोड़ा को सूचना दी गई सूचना पर भादसोड़ा चौराहा पहुंचकर प्यार जी माली के मकान के सामने दो ट्रक से अवैध रूप से डीजल की चोरी करते हुए नानुराम पिता प्यारा माली निवासी भादसोड़ा एवं ट्रक चालक मानसिंह पिता कैलाशचन्द्र मीणा उम्र 29 वर्ष निवासी फतेहपुर थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा, सांवरमल पिता मदनलाल जाति गुर्जर उम्र 29 वर्ष निवासी रायपुरिया थाना शक्करगढ़ जिला भीलवाड़ा मिले इन तीनों को डिटेन कर चोरी किया हुआ कुल 145 लीटर डीजल एवं कंटेनर तथा एक आईसर ट्रक को जब्त किया गया जप्तशुदा चोरी का अवैध पेट्रोल व डीजल आरोपी नानूराम माली के द्वारा चितौड़गढ़ उदयपुर आने जाने वाले वाहन टैंकर और ट्रक जो सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोड़ा चौराहा के हाईवे रोड पर आरोपी के घर के सामने खड़े होते हैं उनसे ज्वलनशील तरल पदार्थ पेट्रोल डीजल चोरी कर कम दाम में खरीद कर अवैध रूप से भंडारण कर स्थानीय ग्राहकों को चोरी छिपे ज्यादा दाम में विक्रय किया किया जाता है।
इसी जगह से पूर्व में भी आरोपी के भाई प्रेम माली के कब्जे से अवैध पेट्रोल एवं डीजल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया था।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Oct 5, 2026