एकंगरसराय: एकंगरसराय के धुरगांव में ट्रक चालक लापता, मारपीट के बाद रहस्यमय ढंग से गायब
एकंगरसराय के धुरगांव में ट्रक चालक लापता, मारपीट के बाद रहस्यमय ढंग से गायब एकंगरसराय (नालंदा)। थाना क्षेत्र के धुरगांव में शनिवार की रात करीब सात बजे ट्रक चालक राजीव कुमार के साथ मारपीट के बाद उसके रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों में चिंता एवं आक्रोश का माहौल है।