पेण्ड्रा रोड गौरेला: ग्राम खरड़ी में गीले कपड़े सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर किशन की मौत, माता-पिता घायल
तेज बारिश के बाद विकेश सिंह खेत से घर लौटे थे। उनके कपड़े गीले थे। उन्होंने आंगन में कपड़े सुखाने के लिए जैसे ही तार पर गीला कपड़ा डाला, करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। पति को बचाने पहुंची पत्नी रहमत बाई को भी करंट लगा और वह झटके से दूर जा गिरीं। माता-पिता को अचेत देखकर उनका 16 वर्षीय बेटा किशन मदद के लिए पहुंचा और करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया।