बिंदकी: दरियापुर के समीप लकड़ी ठेकेदार ने फांसी लगाकर जान दी, फोरेंसिक टीम पहुंची, 4 घंटे बाद शव पीएम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप खुद के बाग में सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को लकड़ी ठेकेदार कमलेश सोनकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह 7:00 बजे शव देखा गया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर भीड़ लगी रही। काफी प्रयास के बाद मंगलवार को दिन में 11:00 बजे यानी 4 घंटे बाद शव पीएम के लिए भेजा गया।