दरभंगा: दरभंगा के कृष्ण विहार स्थित स्कूल में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन, बेनीपुर विधायक रहे मौजूद
दरभंगा के कृष्णा विहार में स्थित दरभंगा सेंट्रल स्कूल में बाल कवि सम्मेलन सह मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। आए अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कई बातों की जानकारी रविवार को दोपहर 2:30 बजे दी।